बुधवार की रात में घरेलू विवाद को लेकर पप्पू का अपने चाचा सुरेश से विवाद हो गया। इस दौरान चाचा सुरेश ने पप्पू पर गन्ना छीलने वाले हंसिए से वार कर दिया। पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके साथी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि हत्या के आरोप में चाचा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।