फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पोखरे में डूबा, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के सारैन गांव स्थित पोखरे में बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। मृतक मंगलवार की शाम घर से खेत की तरफ गया था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे। सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में उतराया हुआ शव देखा।
विज्ञापन

सारैन गांव निवासी 50 वर्षीय सुदामा पुत्र समारू मंगलवार की रात आठ बजे घर से खेत की तरफ जाने के लिए निकला था। वह गांव के सिवान स्थित पोखरे पर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। देर रात तक तलाश के बाद भी अधेड़ का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ गए तो पोखरे में सुदामा का शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें