फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रसड़ा रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन मंगलवार को रसड़ा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर समीक्षा किया तथा खामियां मिलने पर संबंधितों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन की साफ-सफाई पर गहरी नराजगी व्यक्त किया तथा स्टेशन अधीक्षक से पूछा कि क्या यहां स्वच्छता पखवाड़ा का क्रियान्वयन हुआ। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, आरपीएफ चौकी सहित अन्य का सुक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने डीआरएम को पत्रक सौंपा जिसमें रसड़ा रेलवे स्टेशन होते हुए दिल्ली व जम्मूतवी के लिए ट्रेन संचालन करने तथा आनंद विहार-पटना स्पेशल व आनंद विहार पाटलीपुत्र पटना इन दोनों ट्रेनों में से किसी एक को औड़िहार से वाया मऊ, रसड़ा होकर चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें