फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 900 से ज्यादा छात्रवृत्ति आवेदन कॉलेजों में अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। कक्षा 9–10 के छात्रों की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में जिले के कॉलेजों की लापरवाही उजागर हुई है। आंकड़ों के अनुसार, 900 से अधिक आवेदन अब भी कॉलेजों में लंबित हैं, जबकि शासन स्तर से ऑनलाइन सत्यापन व अग्रेषण की समय-सीमा बीत चुकी है।
विज्ञापन


विभागीय रिपोर्ट के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए जिले के कुल 2199 आवेदन (फ्रेश व नवीनीकरण दोनों) किए गए थे, जिनमें से 1420 सबमिट किए जा चुके हैं। वहीं 1376 आवेदन कॉलेजों के सत्यापित करने के बाद 905 आवेदन अब भी कॉलेज स्तर पर लंबित हैं। इसमें बैरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के 31, पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के 34 आवेदन लंबित हैं।
वहीं नवानगर ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज, बेल्थरारोड जीएमएएम इंटर कॉलेज में 31 सहित गड़वार, मुरलीछपरा ब्लॉक, हनुमानगंज, नगरा, रसड़ा, बेलहरी, मनियर के विद्यालय शामिल हैं। मनियर इंटर कालेज में सबसे अधिक 53 लंबित आवेदन हैं। डीआईओएस देवेंद कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है कि निर्धारित समय में आवेदन फॉरवर्ड नहीं किए गए, तो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति रुक सकती है। साथ ही ऐसे विद्यालयों से जवाब-तलब भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें