आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस विभाग के साथ ही यातायात विभाग ने जगह-जगह अभियान चलाया। जिसमें कुल 334 वाहनों का चालान काटा गया तो वहीं तीन वाहनों को सीज किया गया।
एसपी के निर्देश पर चले अभियान के तहत कुल 70 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 1562 वाहनों को चेक किया गया। बिना नंबर प्लेट, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट व यातायात नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसके तहत कुल 334 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं जहानागंज थाना पुलिस द्वारा दो व कप्तानगंज पुलिस द्वारा एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई।