फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण की खबर को डीएम ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण पर एडीए मौन साधे बैठा है। अमर उजाला ने तीन फरवरी के अंक में पेज नंबर दो पर ‘हरित पट्टी में तन रहे घर, एडीए बेखबर’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

एडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से नगर के ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण धड़ाधड़ हो रहे हैं। एडीए के कर्मचारियों ने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। उनके द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं कुछ लोगों द्वारा डीएम से जनसुनवाई के दौरान एडीए के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और परेशान करने का आरोप लगाया गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम चार कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट से संबद्घ कर दिया। वहीं अमर उजाला में तीन फरवरी के अंक में खबर का प्रकाशन होने के बाद डीएम अमृत त्रिपाठी ने संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व और एक्सईएन की दो सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की। डीएम ने कहा कि यदि टीम की जांच में एडीए कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई तो एडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई एवं विजिलेंस से जांच की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें