फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चुनाव की तैयारी परखने वेयर हाउस पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी परखने वेयर हाउस पहुंचे डीएम
विज्ञापन

- आयोग के निर्देशों के पालन की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों से मशीनों की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की कार्यशीलता की जांच भी देखी। उन्होंने कहा कि एफएलसी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अभिलेखों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह और संजय चावला सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें