फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 105 मरीजों की हुई जांच, 40 मरीज ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजा

विज्ञापन
लक्षिरामपुर स्थित केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मौजूद लायंस
विज्ञापन
आजमगढ़। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से रविवार को लक्षिरामपुर स्थित केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 105 मरीजों की जांच की गई। 65 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इनमें 40 को ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, शुगर और ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण 25 मरीजों का ऑपरेशन टाल दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. भक्तवत्सल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, क्लब अध्यक्ष ला. रवि जायसवाल, सचिव ला. सुनील अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ला. शशिभूषण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. भक्तवत्सल ने कहा कि दृष्टि के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना असंभव है। जरूरतमंदों की सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना संगठन का उद्देश्य है। अध्यक्ष ला. रवि जायसवाल ने बताया कि आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने डॉ. आंचल के नेतृत्व में जांच की। डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने सहयोगियों का आभार जताया।
-
शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
फूलपुर। धाराजी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को कैफी आजमी रोड पर सुदनीपुर के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें