फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांव सेमरी का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय को शिफ्ट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। डीएम राजेश कुमार ने तहसील सगड़ी क्षेत्र के घाघरा नदी के उस पार गोरखपुर की ओर ग्राम सेमरी ब्लाक महराजगंज के आसपास नदी के कटान क्षेत्र और जलस्तर का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेमरी में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं सुनीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस बार प्राथमिक विद्यालय सेमरी बाढ़ आने पर कटान क्षेत्र में आने की संभावना है। पिछले साल भी बाढ़ आने पर इस विद्यालय के चहारदीवारी कटान क्षेत्र में आ चुका है। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि उस प्राथमिक विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि विद्यालय के लिए जमीन का चिह्नांकन करें। कितने हैंडपंप, सोलर लाइटें सक्रिय हैं। सचिव को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हैंडपंप के बेस लेवल को ऊपर कर चबूतरा बनाएं, ताकि बरसात का पानी हैंडपंप में न जाए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि 14वें राज्य वित्त से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले हर ग्राम पंचायतों में एक बड़ी साइज की नाव बनवाएं। गांव में गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। टीकाकरण एवं पुष्टाहार वितरित के बारे में पूछा। राशन वितरण के बारे में पूछा। पशुओं के गलाघोंटू टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्टाहार का वितरण नहीं किया गया है। कुछ ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बना है। पेशन नहीं मिल रही है। बाढ़ के आने पर रुकने के लिए जो आश्रय स्थल बनाए गए हैं, उस पर शौचालय, पानी व बिजली की व्यवस्था कराने को कहा। एक्सईएन बाढ़ खंड के उपस्थित न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम फाइनेंस गुरू प्रसाद, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, सीवीओ डा. वीके सिंह, डीएसओ देवमणि मिश्रा, डीपीआरओ, नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें