फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केवीए ओवरहेड ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर डीएम से गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के न्यू कालोनी जगदीशपुर बेलइसा के निवासियों ने 10 केवीए के ओवरहेड ट्रांसफार्मर को हटाए जाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नौ जुलाई की रात 11 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण अनिल कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व. सेचई राम विश्वकर्मा के मकान में आग लग गई, जिसके कारण उनका लाखों का नुकसान हो गया। यह भी बताया गया कि उक्त ओवरहेड ट्रांसफार्मर में एक सप्ताह से लिकेज हो रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा कालोनी में 11000 वोल्टेज का तार पूरी तरह से जर्जर हालत में लटकने की सूचना बिजली विभाग को दी गई थी। लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जाफरपुर सब स्टेशन को लिखित रूप से दिया गया। इसके पहले भी 10 केवीए ओवरहेड ट्रांसफार्मर हटाए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन आज तक उसे हटवाए जाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। कालोनी के निवासियों ने जिलाधिकारी से जर्जर तार बदले जाने और ट्रांसफार्मर को हटवाए जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर धीरज सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राजेश सिंह, सियाराम उपाध्याय, सतिराम, सुरेश यादव, अरविंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें