फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जेल के सामने बंधे पर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड देख नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका द्वारा विगत कई दिनों से पुराने जेल सामने बंधे पर कूड़ा डंपिंग का कार्य किया जा रहा था। बाद में उस कूड़े को दूसरी जगह भेजा जा रहा था। शनिवार को शहर के निरीक्षण के लिए निकले डीएम ने शहर के बीच डंपिंग ग्राउंड और इससे फैल रही बदबू के देख इसे तत्काल हटाने के निर्देश ईओ को दिए। साथ ही कहा कि अगर दोबारा यहां कूड़ा डंपिंग का कार्य किया जाता है तो नगरपालिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले हजारों टन कूड़े को नगरपालिका द्वारा मझवारा में बने डंपिंग ग्रांउड में भेजा जाता है। लेकिन उससे पहले शहर से निकलने वाले कूड़े को नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र में ही कई स्थानों पर डंपिंग ग्राउंड बनाकर एकत्र किया जाता है। फिर उसे बड़ी गाड़ियों में लोड कर मझवारा डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। नगरपालिका द्वारा पुरानी जेल के सामने बंधे पर एक नया डंपिंग ग्राउंड बनाकर कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। शनिवार को डीएम राजेश कुमार नगर भ्रमण पर निकले तो उनकी नजर इस डंपिंग ग्राउंड पर पड़ी। उन्होंने इसके संबंध में जानकारी हासिल की और शहर के बीच बने इस नए कूड़ाघर पर आपत्ति जताई। उन्होंने नगरपालिका ईओ को तत्काल उस डंपिंग ग्राउंड को हटाकर सिधारी में बने डंपिंग ग्राउंड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही उसकी साफ-सफाई कराकर वहां पर चूने आदि का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दोबारा यहां पर डंपिंग ग्राउंड बनाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें