आजमगढ़। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की ओर से कई गई समीक्षा में उद्यान विभाग से संचालित कई योजनाओं का प्रगति शून्य पाई गई। इस पर जिला उद्यान अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिला उद्यान अधिकारी ने अपना स्पष्टीकरण भी दाखिल नहीं किया। इस पर निदेशालय की ओर से उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टिी जारी की गई है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से संचालित योजनाओं की 18 सितंबर को समीक्षा की गई थी। इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पर ड्राप मोर क्राप के अंतर्गत 102.17 लाक रुपये आवंटित किए गए थे। विभाग इसमें एक भी रुपये खर्च नहीं कर पाया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 74.96 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। ये भी खर्च नहीं हो पाई। एससी-एसटी किसानों के लिए आद्यानिक विकास योजना के तहत 3.11 लाख रुपये आवंटित किए गए। ये भी धनराशि नहीं खर्च हो पाई। गुणवत्ता यपक्त पान की खेती के लिए 1.51 लाख की धनराशि जारी की गई, लेकिन इसमें भी व्यय शून्य रहा। खराब प्रगति पर 19 सितंबर को जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी की किया गया था। लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद भी उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं भेजा। इसे अनुशासन हीनता मानते हुए निदेशक एसबी शर्मा ने उनके खिलाफ परिनिंदा प्रविश्टि जारी की है।