फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में लैपटॉप की बड़ी जरूरत

Mon, 19 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में मंच पर लैपटाॅप के साथ छात्राएं।
विज्ञापन
नगर के आईटीआई मैदान में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लैपटॉप  वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 4491 बच्चों को लैपटॉप दिया जाना था लेकिन समय ज्यादा होने के कारण मात्र 481 बच्चों को ही लैपटॉप प्रदान किया जा सका।
विज्ञापन

     समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि रक्षा बंधन त्यौहार के पहले मेधावी छात्राओं को 30000 रुपये की धनराशि कन्या विद्या धन के रूप में दी गई। आज के वर्तमान परिवेश में विकास के रास्ते बदल रहे हैं। विकास में लैपटॉप की बड़ी आवश्यकता है। देश के किसी भी राज्य में यह योजना नहीं है। उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के अलावा विकास का कोई रास्ता नहीं है। विकास करने के लिए जी जान लगाकर पढ़ाई का कार्य करें। वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने का काम किया है। समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन देने के साथ-साथ लैपटॉप और कन्या विद्याधन देने का कार्य किया है। उनकी दुनिया में एक पहचान है।


  यह जनपद राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी का संसदीय क्षेत्र है।  इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान के  उपाध्यक्ष राम कृष्ण यादव, अनुसूचित जाति/ जन जाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार राज भर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, श्याम बहादुर यादव, अभय नरायण पटेल, बृजलाल सोनकर, सीडीओ महेंद्र वर्मा, एडीएम प्रशासन पीपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें