प्रयास न्याय की ओर से हरवंशपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस पर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के मुहिम के तहत प्रयास न्यास की ओर से हरवंशपुर स्थित वाटिका में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह और अपर सांख्यिक अधिकारी राजेश कुमार यादव मौजूद रहे। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. पीके सरकार, राकेश यादव, अरविन्द गुप्ता, पंकज गोंड, राजेश सोनकर, चिकित्सा क्षेत्र में डा. हर गोविन्द विश्वकर्मा, शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए प्रतिमा राय, लावारिस पशुओं के सेवा के लिए मीरा चौहान को प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
दिनेश सिंह ने कहा कि विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस पर आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी को संकल्पित होना पडे़गा। इस धारा में खुद को जोड़कर प्रयास न्यास ने अपने सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ बहुतेरे जरूरतमंदों तक रोजी-रोजगार देने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में रोजगार बहुत बड़ी समस्या है, इसके लिए आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है। अपर सांख्यिक अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कुटीर उद्योग के महत्व को साझा करते हुए सूक्ष्म लघु, मध्य उद्योग के बारे में जुड़ने के तरीके से अवगत कराया। अजय राय, ओमनरायन श्रीवास्तव, अंगद साहनी, सुनील यादव, प्रतिमा पांडेय, पूजा पांडेय, रामकेश यादव, आलोक सिंह, अनिल कुमार, शंभू दयाल सोनकर, राजू विश्वकर्मा, डा. विरेन्द्र पाठक थे