आजमगढ़। आम आदमी पार्टी की मंगलवार को सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थित में हुई। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त विधान सभा इकाइयों, ब्लाक इकाइयों सहित आरटीआई प्रकोष्ठ को छोड़कर अन्य समस्त प्रकोष्ठों को जिला कार्यकारिणी की संस्तुति पर भंग करके नई विधानसभा कमेटी, ब्लाक कमेटी, प्रकोष्ठ और सेक्टर अध्यक्ष अगले एक सप्ताह में बनाने का निर्देश जिला कमेटी को दिया। उन्होंने नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे को भी जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा और संघ के लोग राम मंदिर निर्माण में भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे है। गोविंद दुबे ने कहा कि नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत करके नपा द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को रोका जाएगा। साथ ही आम आदमी पार्टी की समस्याओं का मजबूती से समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उमेश सिंह, जिला महासचिव इसरार अहमद, रामरुप यादव, उमेश सिंह, डा.विजय यादव, जय प्रकाश सिंह, गौरव यादव, उमेश यादव, हरेंद्र यादव, सत्यनारायण मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।