बरदह। ग्राम पुरसुड़ी में निर्मित श्मशान घाट के भुगतान पर प्रधान और ग्राम सचिव में विवाद छिड़ गया। प्रधान और सचिव ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विकास खंड के पुरसुड़ी में रामसुंदर घाट के नाम से श्मशान घाट बनाया गया है। यह न केवल पुरसुड़ी बल्कि आसपास के उदियावां, बकेस, बरदह, जिवली और गोड़हरा आदि गांवों के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा। प्रधान सुजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों के लिए यह श्मशान घाट अंतिम संस्कार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, निर्माण के बाद से ही ग्राम पंचायत अधिकारी लगातार भुगतान में अड़चनें कर रहे हैं। निर्माण कार्य की सभी कागजी कार्रवई पूरी होने के बाद भी सचिव भुगतान नहीं कर रहे। आरोप लगाया कि सचिव मोटे कमीशन की मांग कर रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य का भुगतान रुका है। बीडीओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दोनों लोग अपनी-अपनी शिकायत वापस लें और बाद में आगे की कार्रवाई होगी। सचिव से कहकर भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। अगर कोई गलत पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान परसुडी और सेक्रेटरी दोनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है जांच चल रही है आगे की कार्रवाई दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर होगी।