फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : बकरी चराने को लेकर बढ़ा विवाद, दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने; पुलिस के भी छूटे पसीने

Fri, 24 Jan 2025 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के गौसपुर गांव में विवाद की सूचना मिलते ही माैके पर निजामाबाद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से की बातचीत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में महर्षि दत्तात्रेय मंदिर के खेत में बकरी चरा रहे युवक को मना किया तो वह चार-पांच की संख्या में एकत्र होकर मंदिर के पुजारी के किशोर की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मंदिर के पुजारी रविदास महाराज ने निजामाबाद थाने पर दी। मौके पर कई पुलिसकर्मी पहुंच गए और समझाने में जुट गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौसपुर गांव से होकर गुजरी रही तमसा व कुंवर नदी के संगपर स्थित महर्षि दत्तात्रेय मंदिर है। इस मंदिर के नाम से 80 बीघा भूमि है। यहां पर मंदिर के पुजारी महंत रविदास महाराज द्वारा खेती कराई जाती है। 

मंदिर समेत अन्य कार्यों को करने के लिए पुजारी रविदास ने अंकित नाम के एक किशोर को रखा है। अंकित शुक्रवार की शाम मंदिर के प्रांगण में था। तभी एक समुदाय के कुछ युवक बकरी चरा रहे थे। बकरी बार-बार खेत में फसल को खा रही थी। 
विज्ञापन


किशोर ने उन्हें मना किया तो वहां बकरी चरा रहे युवकों ने किशोर पर हमला कर दिया। जब तक लोग वहां पहुंचकर उसे छुड़ाते तब तक उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना प्रधान शिवानंद यादव सहित मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को दी गई। वहीं, मंदिर के पुजारी रवि दास महाराज ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना निजामाबाद थाने में दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें