भवरनाथ मंदिर में हवन पूजन करते दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भवरनाथ मंदिर में हवन पूजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों की बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी दवा जानती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई तरह के लोग होते हैं।
कुछ उपद्रव करके माहौल खराब करते हैं, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपद्रव व दंगा फैलाने वालों की दवा बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी तरह से जानती है। बाबा की सरकार ऐसे लोगों इतने अच्छे से दवा करेगी कि वह जीवनभर ऐसा नहीं करेंगे। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ा रहा है।
सपा द्वारा रमाकांत यादव को टिकट दिए जाने के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि रमाकांत यादव कभी हाथ का रक्षा काटते हैं। कभी कहते हैं कि होली हमारा त्योहार नहीं, पर हम तो आस्था रखते हैं। इस देश की सबसे अच्छी बात है कि आप आजाद हैं। जनता को चाहिए कि ऐसा कोई नास्तिक आदमी आजमगढ़ का नेतृत्व व प्रतिनिधित्व न करे।