Azamgarh News : यूपी में कुल 46 आईपीएस अफसरों को तबादला हुआ है। शासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, अफसरों को तत्काल पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। ज्ञात रहे, इसी साल आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था।
यूपी के आजमगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। महाकुंभ मेला में नए डीआईजी की तैनाती की गई है। रविवार की सुबह-सुबह यह खबर सामने आई। इस बार दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। अभी तक आजमगढ़ में तैनात रहे डीआईजी वैभव कुमार कृष्ण को महाकुंभ मेले का डीआईजी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सुनील सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। सुनील सिंह अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात के पद पर तैनात थे। शासन से जारी तबादला आदेश में दोनों अधिकारियों से तत्काल अपना पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।