फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैस सिलिंडर फटने से वृद्ध महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर गांव में शनिवार को छोटा गैस सिलिंडर फटने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने से मकान में रखा समान भी जल गया। आग से झुलसी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर गांव निवासी सिताजी देवी शनिवार को चाय बनाने के लिए छोटा गैस सिलेंडर चालू कर रही थीं। इस दौरान लीकेज के चलते आग लग गई।
आग बुझाने गई तो गैस सिलिंडर फट गया, जिसके चलते सिताजी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। साथ ही मकान को भी क्षति पहुंची है। लोगों ने सिताजी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस विस्फोट की जांच करने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें