फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डायल-112 टीम को बनाया बंधक, पीटकर सरकारी मोबाइल और नकदी भी लूटी; चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 08:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में डायल-112 टीम को बंधक बनाकर पीटने और मोबाइल लूटने के मामले में चार आरोरियों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन
डायल-112 टीम को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के चकराम गरीब गांव में शनिवार की रात पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला करके पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने और सरकारी मोबाइल व नकदी लूटने का मामला सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को खंडौरा अंडरपास के पास से चार आरोपी मनोज बिंद, विनय बिंद, संतोष बिंद व वंशराज बिंद निवासी चकराम गरीब को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि चार जुलाई की रात करीब 10.30 बजे डायल-112 पर पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी-7470 पर तैनात कांस्टेबल भीमसेन और होमगार्ड चालक बलिराम चौहान मौके पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता से बातचीत के दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की नेमप्लेट तोड़ दी, सरकारी काम में बाधा डाली और उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कांस्टेबल का सरकारी सीयूजी मोबाइल और जेब में रखे 700 रुपये छीन लिए गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बिजली लाइन पर काम करते समय हादसा, संविदा कर्मी की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम
विज्ञापन


घटना के बाद पवई थाने में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, बंधक बनाने, लूट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने खंडौरा अंडरपास के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें