फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मधुमेह मरीज रहें सावधान नियमित कराएं अपनी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंड बढ़ते ही मधुमेह के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल प्रतिदिन 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अनियंत्रित शुगर का पहला असर आंखों पर पड़ता है। इसलिए शुगर की नियमित जांच कराएं।जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से लगभग 25 मरीज मधुमेह (शुगर) से संबंधित समस्याओं से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ता चिंता का विषय है। यह खतरनाक रोग है, लोगों को इसकी नियमित जांच करानी चाहिए। यह आंखों पर भी असर डालता है। इससे बचने के लिए संतुलित आहार और रोज सुबह व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने मधुमेह के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पर जोर दिया। बताया कि अस्पताल में मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और नियमित जांच से ही मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें