फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : बीजेपी जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार चुने गए ध्रुव, लालगंज से विनोद राजभर को चुना गया

Sun, 16 Mar 2025 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ ओर लालगंज में जिलाध्यक्ष पद की घोषणा हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ सदर से दूसरी बार ध्रुव सिंह को चुना और इसके साथ ही लालगंज सीट से विनोद राजभर को जिम्मेदारी दी है।
 
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहु प्रतिक्षित भाजपा के आजमगढ़ व लालगंज के जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को पार्टी कार्यालय में की गई। जिला चुनाव अधिकारी जयपाल जी मस्त के द्वारा दोनों सीटों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। दूसरी बार ध्रुव कुमार सिंह को आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष व विनोद राजभर को लालगंज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


ध्रुवकुमार सिंह वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष रह चुके है। एक बार फिर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि आज़मगढ़ जनपद में भाजपा आज़मगढ़ सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया था।

वहीं लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया था। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में जिलाध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचित समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई।

जिसके बाद आज जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इस घोषणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए जिले की कमान सौंपी है। वहीं लालगंज से विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें