फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज लोगों ने थाने का किया घेराव, होली के दिन हुई थी हिंसक झड़प

Sun, 16 Mar 2025 02:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

होली के दिन हुई थी हिंसक झड़प के बाद कई लोग घायल हुए थे मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए न्याय की मांग की। बता दें कि घटना के बाद मौके पर पीएसी व पुलिस के जवान निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन जहानागंज में एक हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन एक समुदाय के लोग एकत्र होकर दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पीएसी व पुलिस बल तैनात रही। सीओ सदर भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते रविवार को थाने का घेराव कर दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बढ़हलगंज गांव में 14 मार्च को होली मनाई जा रही थी। इसी दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। मौके पर पीएसी लगानी पड़ी। सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले का शांत करा दिए।

इसके बाद दूसरे दिन हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोग असलहा, चाकू व चापड़ लेकर फिर मंदिर के पास पहुंचकर दया शंकर, राजेंद्र, शोनू और रबी जायसवाल पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे अगली बार कोई बचेगा नहीं।
विज्ञापन


पीड़ितों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष के घरों में ही छापेमारी कर रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे पूर्व प्रधान शिवधनी जायसवाल के घर में पुलिस घुसी और उन्हें परेशान किया।

इससे क्षुब्ध होकर एक समुदाय के लोगों ने रविवार को थाने का घराव कर दिया। जमकर थानाध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जहानागंज में दो पक्ष जो आमने सामने रहते हैं। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही इन्हें रिमांड पर लेेने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। .. शैलेंद्र लाल,एसपी सिटी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें