फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र बने शहर कोतवाल, स्वतंत्र बने थानाध्यक्ष सरायमीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी ड्यूटी से खाली हुए नवागत एसपी अनुराग आर्य अब जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए। इसक्रम में बृहस्पतिवार को एसपी अनुराग आर्य ने नौ निरीक्षकों के साथ दो उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। इस दौरान उन्होंने मऊ से स्थानांतरण होकर आए प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव को शहर कोतवाल और स्वतंत्र कुमार को थानाध्यक्ष सरायमीर बनाया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्र कुमार पहले थानाध्यक्ष तरवां रहें, इसीक्रम में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एसपी सिंह थानाध्यक्ष तरवां बनाया गया। वहीं लाइन में रहे योगेंद्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मुबारकपुर बनाया गया। इसीक्रम में लाइन में ही रहे शशिमौलि पांडेय को प्रभारी निरीक्षक देवगांव, लाइन में ही रहे विमल प्रकाश राय को मेंहनगर थाने का प्रभारी बनाया गया। शहर कोतवाल रहे केके गुप्ता का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया था, ऐसे में एसपी ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। इसीक्रम में थानाध्यक्ष मेंहनगर पंकज पांडेय और देवगांव कोतवाली प्रभारी मंजय सिंह को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसीक्रम में एसएसआई कोतवाली रहे उपनिरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय को थानाध्यक्ष पवई तैनात किया गया है। जबकि थानाध्यक्ष पवई रहे बृजेश कुमार सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। निश्चित तौर पर इस बदलाव का असर देखने को मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें