फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण में बही भक्ति की रसधार

Thu, 08 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जय हनुमान जी शृंगार उत्सव के तहत मंगलवार की शाम बड़ादेव स्थित दुर्गा और हनुमान मंदिर के पास दुए दिव्य जागरण में कलाकार श्रोताओं को भक्ति रस के सागर में गोता लगवाते रहे, वहीं शंकर तांडव और भोलेनाथ-माता पार्वती की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन



जागरण की शुरुआत हनुमान जी की आरती से हुई। गायक कलाकार राजेश रंजन ने बजरंगबली के दरबार में ‘श्रीराम जानकी बैठै हैं मेरे सीने में’ और ‘देख लो मेरे दिल के नगीनों में’ गाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

गायिका दृष्टि वर्मा ने भक्ति गीत गाया तो पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गायक राकेश ने ‘कन्हैया राधे-राधे कहने की आदत सी हो गई है’ से शमां बांध दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पावर्ती की झांकियां लोगाें के आकर्षण का केंद्र रहीं। शंकर तांडव पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस दौरान भोजपुरी गायक अरुण सिंह बिहारी ने ‘सीमा पे बांटे हमरो सइयां पहरेदार, माई हो रक्षा करिहा, पूजा करें आइब दरबार माई हो रक्षा करिहा’ से जवानों के परिवार का दर्द  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें