फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिजाइनर लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुल्हन के परिधानों की खरीदारी के बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है। डिजाइनर लहंगों के साथ ही साड़ियों की भी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

इनमें आधुनिकता और पारंपरिक कलाओं का संगम देखने को मिल रहा है। शादी की खरीदारी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की दुकानों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाजार में उपलब्ध परिधानों में इस बार मॉडर्न कट और ट्रेडिशनल वर्क का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है। कपड़ा व्यापारी मनोज जायसवाल ने बताया कि ग्राहक ऐसे परिधान पसंद कर रहे हैं जो दिखने में भारी हो, लेकिन पहनने में आरामदायक हों। बाजार में इस बार दुल्हनों के लिए डिजाइनर लहंगों की खूब मांग है। युवतियां पारंपरिक लाल रंग के अलावा पेस्टल और इंग्लिश कलर्स को प्राथमिकता दे रही हैं। जरदोजी, गोटा-पत्ती और भारी कढ़ाई वाले लहंगे पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। दुकानदार पन्नालाल मद्धेशिया ने बताया कि साड़ियों में बनारसी, कांजीवरम और सिल्क साड़ियों के साथ नेट और शिफॉन की डिजाइनर साड़ियों की मांग सहालग में बढ़ी है वहीं, रेडीमेड गारमेंट्स सेगमेंट में भी शेरवानी, कोट-पैंट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस का स्टॉक पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें