फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य: 60 सड़कों का लोकार्पण और 182 का किया शिलान्यास, बोले- डबल इंजन की सरकार कर रही विकास

Fri, 10 Dec 2021 11:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से हमें विशेष लगाव है। भाजपा में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विकास के लिए पैसे की जरूरत होती है और लक्ष्मी कमल पर सवार होकर आती हैं, पंजा, सपा और हाथी पर नहीं। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के  रानी की सराय के गोबरही स्थित पूर्वांचल पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्होंने 60 सड़कों का लोकार्पण और 182 सड़कों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से हमें विशेष लगाव है। भाजपा में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। गरीब हो या अमीर हम सबके लिए योजनाएं संचालित कर रहे हैं।

सपा-बसपा पर निशाना साधा 
सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दे। 2022 में भाजपा एक बार फिर 300 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाएगी। आजमगढ़ में पिछली बार कई सीटें हम मामूली अंतर से हार गए थे। इस बार आजमगढ़ में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः सपा, कांग्रेस और रालोद को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कही बड़ी बात, वोट का गणित समझाया

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता सपा-बसपा व लोकदल के गठबंधन को जनता नकार चुकी है। सपा सरकार में अपराध चरम पर था। तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया गया था। सपा नेता किसी मंदिर में नहीं जाते थे आज कुंभ स्नान कर रहे हैं और मंदिरों में मत्था टेक रहे है। पीएम मोदी ने अपनी योजनाओं व रणनीति के माध्यम से कमीशनखोरी को बंद कर दिया है।

आज किसान सम्मान निधि सबके खाते में आ रही है। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय व आवास दिए हैं। कोरोना काल में सभी को अनाज दिया। केंद्र सरकार के अलावा प्रदेश सरकार भी प्रति यूनिट 5 किलो राशन अपनी तरफ से दे रही है। दाल व नमक भी सरकार उपलब्ध करा रही है। यह सब डबल इंजन की सरकार के चलते संभव हुआ है। उन्होंने बिपिन रावत और उनकी पत्नी और 11 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें