अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते माकपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सरकार किसानों, मजदूरों व नौजवानों की आवाज दबाई जा रही है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए काम कर रही है। जिसके कारण देश की व्यवस्था चरमरा गई। उन्होंने सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, धरनारत किसानों की मांगों को मानते हुए कृषि संबंधित समस्याओं का निराकरण करने, कोविड काल में बेरोजगार हुए मजदूरों को काम देने सहित पलिया घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने आदि की मांग की। भाकपा आजमगढ़ के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने कहा कि जिस तरह से पलिया में दलित परिवार को निशाना बनाकर प्रशासनिक व्यवस्था की न्यायिक व्यवस्था उजागर हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, ऐसे विषयों से साफ होता है कि जनता हित को अब नजरअंदाज करना आम बात हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान रामचंदर यादव, रामाज्ञा यादव, सुरेंद्र यादव, गुलाब मौर्य, कमला राय, जितेंद्र हरि पांडेय, हरिगेन राय, राजनरायन, दुर्बली राम, रामबदन यादव, जियालाल, राजित राय, अशोक राय आदि मौजूद रहे।