फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज मार्ग पर स्थित बस्ती बाजार से कमालपुर जाने वाले मार्ग पर ओहदपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व पुलिया टूट गई है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ओहदपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे टूटी पुलिया के निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया करीब 40 वर्ष पूर्व जिला परिषद द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था। वह पुलिया एक सप्ताह पूर्व टूट गई है। जिससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। पुलिया के टूट जाने के कारण पैदल, बाइक सवार, साइकिल सवार किसी प्रकार जान जोखिम में डाल कर आ-जा रहे हैं। अन्य वाहन छतिग्रस्त पुलिया से नहीं जा पा रहे हैं। जब कि इसी मार्ग पर एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत ओहदपुर का पोलिंग बूथ भी है। ओहदपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार द्वारा विकासखंड कार्यालय मिर्जापुर में पुलिया टूटने की सूचना दी है। लेकिन अभी तक अधिकारी मौके पर नहीं आया। प्रदर्शन में शामिल लोगों में सचिन यादव, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, राम अधार, श्याम रत्ती, केवलपत्ती, मनराजी, राम लखन, दिलीप प्रजापति, ताड़क सोनकर, रामअचल प्रजापति आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें