फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी युवक का शव सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर स्थित पोखरे में मिला। युवक चार दिनों से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पोखरे से शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना के असोना गांव निवासी 29 वर्षीय अखिलेश यादव 18 फरवरी की सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन में जुटे थे। सोमवार की सुबह असोना गांव से 500 मीटर दूर पोखरे पर एक व्यक्ति ने शव देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पोखरे से शव बरामद होने की सूचना पर अखिलेश के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शव पहचान अखिलेश के रुप में किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अखिलेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। 12 मई को उसकी शादी भी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें