सगड़ी तहसील क्षेत्र के महावतगढ़ ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सदस्यों ने शनिवार को जूनियर विद्यालय पर प्रदर्शन कर धन के दुरुपयोग मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दोबारा जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि दोनों प्राथमिक विद्यालय पर कायाकल्प योजना के तहत चहारदीवारी व मार्बल टाइल्स लगाने का कार्य कागज में कराया गया है लेकिन मौके पर अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने धनराशि के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि इसको लेकर चार जनवरी को जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें जांच कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। असंतुष्ट ग्रामीणों ने दोबारा जांच की मांग की। ग्राम प्रधान हरीश चंद्र ने बताया कि नियमानुसार मनरेगा से कार्य कराया गया है। इस मौके पर हिमांशु व ग्राम पंचायत सदस्य राम दरस, कालिका, महेंद्र, धर्मेंद्र, शमशेर, प्रवीण राम आदि मौजूद रहे।