फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, प्रत्याशी ने मनाया

विज्ञापन
Demonstration by boycotting voting, the candidate celebrated - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के रामगढ़ चौक से राजभर, यादव, अनुसूचित बस्ती बाईपार गांव जाने वाली सड़क को पक्की बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को मतदान का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव में जाकर लोगों को मनाने में जुट गए। रूठे हुए मतदाताओं को मनाने में सफल हुए। इसके बाद आक्रोशित मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

रामगढ़ चौक से बाईपास अनुसूचित बस्ती, यादव बस्ती और राजभर बस्ती गांव में रास्ता जाता है। लेकिन वह बहुत ही क्षतिग्रस्त है, जिसकी स्थिति बहुत ही दयनीय है। इसके लिए ग्रामीणों ने बार-बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी। इसके बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना था चुनाव के समय नेता सड़क बनवाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद भूल जाते हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। सड़क नहीं तो वोट नहीं । ग्रामीणों का कहना है अगर सड़क नहीं तो वोट नहीं दिया जाएगा। वोट का बहिष्कार किया जाएगा। जानकारी होने पर नेता गांव में पहुंचे, रूठे हुए ग्रामीणों को मनाने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें