फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड समाज के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंड जन जाति संघर्ष समिति ने दिए गए मांग पत्रों की अनदेखी किए जाने, शासनादेश और जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर गोंड समाज का उत्पीडन किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को सदर तहसील पर धरना- प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुंवर सिंह उद्यान से संयोजक शत्रुघन प्रसाद गोंड के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जो तहसील सदर पहुंचा। जहां गोंड समाज के लोगों को संबोधित करते हुए शत्रुघन गोंड ने कहा कि सदर तहसील से जब भी गोंड जन जाति की समस्या से अवगत कराया जाता है तो जवाब उपेक्षात्मक दिया जाता है। जांच के नाम पर शासनादेश के बजाय अपना अलग सुझाव देते है और समय लेकर मामले को टाल देते है। संरक्षक सुआल प्रसाद गोंड, फागू लाल गोंड ने कहा कि गोंड जाति के लोग अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस संबंध में अनुसूचित जन जाति आयोग भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जा रहा है। अगर समाधान नहीं हुआ तो हर 15वें दिन तहसील सदर का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सह संयोजक विजय कुमार गोंड ने कहा कि आज हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है। मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल आदि करने के लिए बाध्य होंगे। धरने को राकेश कुमार गोंड, मनोज कुमार गोंड ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिवचंद्र गोंड, श्यामधारी गोंड, रामनयन गोंड, रामरतन गोंड, संजय गोंड, पतरु गोंड, अनिकेत गोंड, रामपलट गोंड, रविंद्र गोंड, विक्रम गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें