फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र ने दिया अचूक हथियार, वोट से चुनें अपनी सरकार

विज्ञापन
श्री दुर्गा जी चिल्ड्रेन सिटी हायर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जिले की दस विधानसभा सीटों पर सात मार्च को होने वाले मतदान के दौरान कोई मतदान करने से वंचित न रह जाए, इसके लिए सोमवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज, श्री दुर्गा जी चिल्ड्रेन सिटी हायर सेकेंडरी स्कूल और नेशनल जुबिली चिल्ड्रेन स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर निकली इस जागरूकता रैली में 1500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरक नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

चारों विद्यालयों के छात्र और छात्राएं सोमवार की सुबह 11 बजे ब्लाक कार्यालय के पास एकत्रित हुईं। यहां मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थी छोड़ों अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, राष्ट्र का जो उत्थान करे, उसी को हम मतदान करें, लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार, लोकतंत्र का भाग्य-विधाता, होता है जागरूक मतदाता आदि स्लोगन लिखी तख्तियों और नारों के जरिये लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली रानी की सराय कस्बा होते हुए स्टेशन रोड पहुंची। वहां सेठवल रोड, कस्बा मार्ग होते हुए रैली फिर ब्लाक कार्यालय परिसर में पहुंची। इस दौरान लोगों से कहा गया कि वे अपने मताधिकार का मूल्य समझें और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। रैली के समापन पर शिक्षकों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
मतदाता जागरूकता रैली में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवा फरिहा के प्रबंधक अब्दुल्लाह खान, प्रधानाचार्य कौशलेंद्र बहादुर सिंह, अमरनाथ विश्वकर्मा, जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज सेठवल रानी की सराय के प्रबंधक शैलेश कुमार राय, श्री दुर्गा जी चिल्ड्रेन सिटी हायर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद रानी की सराय के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह और नेशनल जुबिली चिल्ड्रेन स्कूल रानी की सराय के प्रबंधक चंद्रकांत सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें