फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील क्षेत्र के पल्थी-शाहगंज मार्ग के निकट ढांकीपुर से महमूदपुर तक एक किमी संपर्क मार्ग के मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था ने अधूरा छोड़ा है। गिट्टियों के उभार के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के विरोध में बृहस्पतिवार को महमूदपुर व मोलनापुर के दर्जनों ग्रामीणों ने अर्धनिर्मित मार्ग पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि 70 मीटर आंशिक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। बड़ी गिट्टियों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। यदि जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो वे तहसील में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान राहुल यादव, विपिन कुमार, अरविंद यादव, ऋतिक, संतलाल, सुभाष, राजू कुमार, दयाराम, यशवंत यादव, चिंता देवी, नीलम, शीला, मती, सावित्री, गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें