मुबारकपुर। विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर परिसर में बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निजीकरण के फैसले को रद्द करने की मांग किया।
समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि विद्युत नियामक आयोग में होने वाली जनसुनवाई में शामिल होकर निजीकरण को रद्द करने की मांग को और मजबूती से उठाया जाएगा। अगर निजीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ी तो जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। कहा कि वर्तमान समय में विद्युत दर 3.50 से 7.50 रुपये प्रति यूनिट है, लेकिन निजीकरण के बाद यह बढ़कर 13 से 20 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है, जिससे आम जनता, किसानों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस मौके पर राजू कुमार, जयप्रकाश यादव, चंद्रशेखर, वेद प्रकाश, रमाकांत, राम उजागिर पाल आदि मौजूद रहे। संवाद