फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के ACMO को हटाने की मांग : भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, CM को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 13 Nov 2024 07:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ के एक शख्स ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में सीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्हें जल्द से जल्द हटाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्साधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विनीत सिंह रीशू ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने एसीएमओ पर जांच के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की। 

विज्ञापन


विनीत सिंह रीशू ने बताया कि डिप्टी सीएमओ जनपद के नर्सिंग होमो एवं पैथोलॉजी केंद्रों की जांच के नाम पर धन ऐंठने का काम करते है। यह लेबल-3 के चिकित्साधिकारी हैं और 17 वर्षों से जनपद में जमे हुए हैं। 

इसके पूर्व भी फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण बनाने में सीआरएस पोर्टल का दुरुपयोग करने में यूपी एटीएस द्वारा पटल सहायक अनीता यादव को हिरासत में लिया था लेकिन उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ का लगातार बचाव किया जा रहा है। जबकि इनकी कार्यशैली पहले से ही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। इसके बावजूद उन्हें एक दर्जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में नोडल अधिकारी बनाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुए साक्षात्कार में इनके द्वारा लाखों रुपये की वसूली भी की गई है हालांकि पूरी नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि 17 वर्षो से जमे हुए भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दंंडित किया जाए ताकि शासन के भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति को साकार किया जा सके। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री शौर्य सिंह कौशिक, अश्वनी मिश्र, आनंद यादव, आशीष पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें