Azamgarh News : अधेड़ की मौत की सूचना पाकर मौके पर कप्तानगंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि अधेड़ ने इसके पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी कर्मजीत (55) वर्ष पुत्र इंद्रजीत शर्मा ने बुधवार की दोपहर मड़ई में दुपट्टे के सहारे धरन से लटक आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बनकट जगदीश गांव निवासी कर्मजीत की गांव के सिवान में एक मड़ई है। उसके पास दो बेटे चार बेटियां हैं। कर्मजीत देऊरपुर बाजार में दाना और भूजा की दुकान लगाता था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण काफी दुखी रहता था, जिसके कारण इसके पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन, ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे बचा लिया गया।
बुधवार को जब परिजन धान की मड़ाई कर रहे थे, उसी वक्त उसने अपनी मड़ई में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजन और ग्रामीण उसे बचाते उसकी मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।