आजमगढ़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने एसपी को शिकायती पत्रक सौंपकर मुबारकपुर नगर रामजानकी मंदिर और दीदारगंज के खेतापुर गांव में मंदिरों से चोरी मूर्ति व आभूषणों के बरामदगी और संबंधित थानाध्यक्षों को निलंबित करने की मांग की गई।
हरिवंश मिश्रा ने कहा कि मुबारकपुर में नगर पर रामजानकी मंदिर पर मूर्ति चोरी हुई थी। अभी तक मुबारकपुर थाना व चौकी के प्रभारी द्वारा न तो मूर्ति बरामद की गई न तो किसी की गिरफ्तारी ही हुई। एसपी से ऐसे लापरवाह थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को इस मामले के खुलासे को लेकर पुन: दिशा-निर्देश दें या उन्हें निबंलित करें। थाना दीदारगंज के खेतापुर गांव में मंदिर से मुकुट, जेवर और घंटे आदि कीमती सामान की चोरी हुई थी। इससे थानाध्यक्ष की लापरवाही स्पष्ट है। पिछले दिनों धर्मस्थलों में घुसकर मंदिरों को निशाना बनाने वाले बेखौफ चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने कहा कि संबंधित लापरवाह थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इन्हें तत्काल निलंबित कर एक टीम बनाकर चोरों की गिरफ्तारी की जाए। हलघर दुबे, भृगुनाथ पटेल, राजबहादुर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, गोरख यादव, संतोष सिंह, चन्द्र प्रताप अस्थाना, विपुल पांडेय, तेजप्रताप सिंह आदि शामिल रहे।