फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू नदी पर पुल निर्माण की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। छोटी सरयू नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को कोयलसा ब्लाक के अमारी के ग्रामीणों ने प्रधान सुरेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा चुनावों से पहले पुल का निर्माण न हुआ तो वे विस चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस रास्ते से बूढ़नपुर तहसील जाने की दूरी काफी कम हो जाती है। पूल के न होने से 15 किलोमीटर घूम कर बूढ़नपुर और अतरौलिया जाना पड़ता है। पुल बन जाने से करीब दस गांव के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ किसानों के खेत नदी उस पार हैं। यदि पुल का निर्माण हो जाता तो खेत जाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। क्षेत्रीय नेताओं की उपेक्षा के चलते आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांग विस चुनाव से पहले पूरी नहीं होती है तो हम लोग चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान सुरेश कुमार, यशवंत कुमार, विनय, विजय, तुलसी, रिकेश, सुभागा प्रसाद, बबलू सिंह, अरविंद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें