आजमगढ़। दशहरा पर्व में अचानक बिजली की डिमांड बढ़ गई है। आम दिनों की अपेक्षा इस समय प्रतिदिन 500 मेगावाट तक डिमांड पहुंच जा रही है। हालांकि डिमांड बढ़ने के पीछे विभाग के अधिकारी मौसम का उतार चढ़ाव होना बता रहे हैं। तीन- चार दिन पूर्व जिले में 450 से 460 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। अब इधर बिजली की खपत बढ़ गई है। दशहरा पर्व पर जिले में 1665 स्थानों पर देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। पर्व के मद्देनजर हर तरफ लाइटिंग की गई है। इसके कारण् बिजली की खपत भी बढ़ गई है। आमदिनों में जहां प्रतिदिन 450 से 460 मेगावाट के आसपास बिजली की खपत होती थी वहीं, अब यह डिमांड बढ़कर प्रतिदिन 500 मेगावाट के आसपास पहुंच जा रही है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन नवीन चंद्र प्रसाद ने कहा कि उमस भरी गर्मी के कारण लोग बिजली का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। बारिश न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल की सिंचाई के निरंतर ट्यूबवेल चल रहे हैं।