फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाई को वीडियो भेजकर युवक ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/बरदह। एक युवक ने अपने भाई को आत्महत्या का वीडियो भेजने के बाद शारदा सहायक खंड-32 नहर में छलांग लगा दी। यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिछियापुर पुल के पास हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के खेता सराय थाना क्षेत्र के जैगहां निवासी विजय गुप्ता (26) पुत्र श्यामसुंदर ने दोपहर में यह गंभीर कदम उठाया। बताया जा रहा है कि विजय ने अपनी वीडियो बनाकर बेंगलुरु में रह रहे अपने भाई को भेजा। वीडियो प्राप्त होने के बाद उसके भाई ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
पड़ोसियों ने तुरंत दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को सूचित किया। सूचना मिलने पर दीदारगंज पुलिस और मार्टीनगंज चौकी के प्रभारी पंकज सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरु की। दीदारगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला खेता सराय थाना क्षेत्र का है, लेकिन घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। फोन ट्रैक किया जा रहा है और गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें