फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। भारतीय जनता पार्टी जीयनपुर मंडल की ओर से रविवार को सम्मोदेवी स्थल में डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को सशक्त करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने की। कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रशांत शर्मा, मंडल महामंत्री मदन लाल श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री रविंद्र श्रीवास्तव, विधानसभा सोशल मीडिया सगड़ी शक्ति केंद्र संयोजक अभिषेक पाठक, बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें