फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब पिलाकर सवा तीन बिस्वा जमीन का बैनामा कराया, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कार में बहला फुसला कर बैठाने और शराब के नशे में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सवा तीन बिस्वा जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 लाख रुपये बिस्वा के हिसाब से सवा तीन बिस्वा जमीन की कीमत 32 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सरोज पुत्र स्व. बालकिशुन ने गांव के एक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को रानी की सराय से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ओमप्रकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ मड़ईं में रहता है। बीते 10 फरवरी की सुबह गांव के के अवधेश सरोज और उनके साथी कैलाश सरोज पूर्व में किए एग्रीमेंट तोड़वाने और प्रधानमंत्री आवास योजन के तहत आवास दिलाने के लिए झांसे में लेकर वाहन से आजमगढ़ लाए। इस बीच जान से मारने की धमकी दी। जबरदस्ती शराब पिलाकर धोखे से जमीन के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके अलावा अंगूठा निशान लगवा कर आधार कार्ड से 80,000 रुपये निकलवा लिए। आधार कार्ड भी अपने पास रख लिया। घर लौटने के दौरान चेतावनी दी कि इसके बारे में किसी से कुछ नहीं बताना। बाद में उसने इस मामले की जानकारी अपने भाई रामचरन सरोज और रामचंदर सरोज को दी। अपने भाईयों के साथ अवधेश सरोज के घर गया तो अवधेश आग बबूला होकर भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित जब रजिस्ट्री विभाग में जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि बिना कोई प्रतिफल दिए हाईवे के बगल की कीमती जमीन धोखाधड़ी करके ले ली गई है। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार और कैलाश सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

00
जलालपुर गांव के ओमप्रकाश ने धोखाधड़ी कर हाईवे की जमीन को दो लोगों द्वारा अपने नाम कराने की तहरीर दी थी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रानी की सराय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें