फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भोगइचा में दस साल पुराना नाली का विवाद सुलझा, बांटी मिठाई

विज्ञापन
भोगइचा गांव में नाली विवाद सुलझने पर खुशी मनाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विकासखंड के भोगइचा ग्राम सभा में बीते एक दशक से जल निकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर चला आ रहा विवाद ग्राम प्रशासक (प्रधान) फूलचंद और ग्रामीणों की आपसी सुलह के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

इस विवाद के कारण लगभग 50 मीटर की नाली का निर्माण रुका हुआ था, जिससे ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में जलभराव से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता था।
ग्राम प्रधान फूलचंद ने बताया कि कई साल पहले नाली निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कर भेजी गई थी और इस पर सामग्री भी गिराई गई थी, लेकिन विवाद के कारण पैसा वापस हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान फूलचंद और गांव के सम्मानित नागरिक कमलेश पांडेय, महेंद्र पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने की पहल की।
ग्राम प्रधान के प्रयासों से मामला सुलझ गया और शुक्रवार को अंडरग्राउंड नाली के निर्माण के लिए पाइप मंगवा लिए गए।
इस अवसर पर मंगल पांडेय, गंगा पांडेय, विनोद पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, सरजू पांडेय, नरेंद्र गुप्ता, प्रमोद पांडेय, बैजनाथ सोनी, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें