फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवकों की मौत

Thu, 31 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों के लिए ट्रक काल बन गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरे युवक के सिर पर पहिया चढ़ जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक से पटरी पर गिरी उसकी बुआ बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी बबलू कुमार (25) पुत्र रामकरन बुधवार की सुबह करीब दस बजे मेहनाजपुर थाने के सिधौना बाजार के बाहर सड़क किनारे खड़ा था।
विज्ञापन


तभी पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। घायल बबलू को लोग अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। एसओ ने  शिनाख्त करने के लिए उसके जेब की तलाशी ली। लेकिन कोई भी कागजात नहीं मिला

जिससे पहचान हो सके। तभी उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने उसकी शिनाख्त बबलू के रूप में कर दी और सूचना घर वालों को दी।

वहीं, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी अखिलेश चौबे (32) पुत्र हरि बुधवार को तरवां थाने के हैबतपुर गांव निवासी अपनी बुआ को लेकर घर जा रहा था।

गंभीरपुर थाने के मुहम्मदपुर बाजार के आगे नदी पुल पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अखिलेश सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


हेलमेट पहनने के बाद भी सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ गंभीरपुर राकेश सिंह ने बताया कि भाग रहे ट्रक को रानी की सराय पुलिस ने  हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें