फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को जल्द मिलेगा ई रिक्शा

Thu, 31 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगरीय विकास अभिकरण के शासी निकाय की समीक्षा बैठक मंगलवार की देर रात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अभिकरण द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिलाधिकरी ने आसरा इन सीटू अवास योजना की समीक्षा में परियोजना अधिकारी डूडा हरेराम यादव से  हुए कहा कि योजना में अल्पसंख्यक/मलिन बस्तियों में कम लागत से रिहायशी मकान देने में अपात्र लाभार्थी का चयन नहीं होना चाहिए।

उन्होंने मोटराईज बैटरी चालित रिक्शा योजना के अंतर्गत शहरी गरीबी रिक्शा चालकों को मानव चालित रिक्शा के स्थान पर बैटरी चालित रिक्शा उपलब्ध कराने को कहा। योजना में 30 नवंबर 2014 तक के पंजीकृत विभिन्न निकायों के 154 पंजीकृत लाभार्थियों को इसे दिया जाएगा।
विज्ञापन


आसरा योजना के अंतर्गत नगर पंचायत जीयनपुर में 60, नगर पंचायत लालगंज में 48 अवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी के कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस यादव को निर्देशित किया कि निर्माण को गणवत्ता के साथ समयानुसार पूरा करें।

उन्होने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों को कर्तव्य है। इसमे ंकिसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी अमृतलाल विंद, डा. अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा हरेराम सिंह यादव सहित अन्य विभागाें के अधिकारियों की  उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें