फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत

Tue, 29 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास नदी पुल पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन



जगदीशपुर गांव निवासी राजेंद्र शर्मा (52) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बाजार से घर लौट रहा था। जबकि इसी गांव का रहने वाला अरमान (25) पुत्र हसन बाइक से बाजार जा रहा था।


दोनों की बाइक नदी पुल पर अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। सामुदायिक फूलपुर ले जाते समय रास्ते में राजेंद्र की मौत हो गई। जबकि अरमान की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें