फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से गिरे बाइक सवार, बोलरो ने कुचला

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन युवकों को बोलेरो ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन



दूसरी तरफ मौत की सूचना घरवालों को हुई तो आर्थिक सहायता आैर कार्रवाई की मांग करते हुए मुस्तफाबाद गांव के पास आजमगढ़-लखनऊ मार्ग जाम लगा दिया। प्रधान ने फोन पर एसडीएम फूलपुर से बात की। आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। बता दें कि बाइकसवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी रामकेश बिंद (30) पुत्र बेचन मंगलवार दोपहर अपने गांव के त्रिभुवन बिंद (35) और नेबूलाल (26) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। खानजहांपुर गांव के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और सामने से आ रहे बोलेरो ने कुचल दिया।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल इनको जब तक अस्पताल ले जाया जाता, रामकेश की मौत हो गई। नेबूलाल और त्रिभुवन का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने नेबूलाल की हालत गंभीर बताई है। उधर दो बच्चों के पिता रामकेश की मौत की सूचना गांव वालों को हुई तो आर्थिक सहायता और आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।


ढाई बजे जाम से मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गया। कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में प्रधान गोकुलनंदन बिंद ने फोन पर एसडीएम फूलपुर अमृतलाल बिंद से बातकर अपनी मांग रखी। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें